Saturday 9 January 2021

हलवाई के जैसे बेसन के दानेदार लड्डू |

सामग्री
2 कप बेसन
आधा कप बारीक रवा
1 कप घी
1 टेबलस्पून काजू-बादाम (कुटे हुए)
2-4 इलायची कुटी हुई
1 कप शक्कर

लड्डू बनाने की विधि 
  • कड़ाही में बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें। 
  • घी को एक साथ न डालें, बल्कि इसे पिघलाकर धीरे-धीरे बेसन में किनारों से डालती जाएं और चलाएं। 
  • बेसन को धीमी या मध्यम आंच पर लगाकर चलाते हुए पकाएं। 
  • ध्यान रहे इसे तेज़ आंच पर न भूने, वरना बेसन जल जाएगा और लड्डू अच्छे नहीं बनेंगे। 
  • कुकिंग एक्सपर्ट्स हमेशा बेसन को धीमी आंच पर भूनने की सलाह देते हैं, इसमें थोड़ा वक़्त लगता है। 
  • जब बेसन से खुशबू आने लगे और यह सुनहरा हो जाए तो आंच से उतार लें। 
  • अब एक चम्मच घी डालकर रवा को भी सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें। 
  • चीनी का पाउडर बना लें। 
  • बेसन और रवा जब ठंडा हो जाए तो एक बर्तन में निकालकर इसमें शक्कर का पाउडर, कुटे हुए काजू-बादाम, इलायची और आवश्यकतानुसार घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  • याद रखिए बेसन भूनते समय ही ज़रूरी नहीं है कि आप ढेर सारा घी डालें। 
  • यदि लड्डू बनाते समय आपको घी कम लग रहा है तो आप मिश्रण में पिघला हुआ घी डालकर मिक्स कर सकती हैं। 
  • जब आप आपको लगे कि इसके लड्डू बन सकते हैं तो इससे लड्डू बनाती जाएं। 
  • रवा डालने से लड्डू दानेदार बनते हैं और मुंह में भी नहीं चिपकते हैं। 
  • काजू-बादाम और इलाजची से इसकी स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।

Friday 8 January 2021

वेजीटेबल मंचूरियन (Veg Manchurian)



4 लोगों के लिए

वेजीटेबल मंचूरियन की सामग्री

100 ग्राम बंदगोभी
50 ग्राम गाजर
50 ग्राम प्याज
50 ग्राम मशरुम
30 ग्राम हरा धनिया
30 ग्राम हरा प्याज
10 ग्राम अदरक
10 ग्राम लहसुन
5 मिली. ग्रीन चिली सॉस
5 मिली. सोया सॉस
नमक स्वादानुसार
चुटकी भर अजिनोमोटो
50 ग्राम मैदा
50 ग्राम कॉर्नफ्लोर
तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार।

वेजीटेबल मंचूरियन बनाने की विधि
  • बंदगोभी, गाजर, प्याज, मशरुम, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। 
  • कटी सब्जियों में नमक मिलाएं। 
  • इसके बाद इन सब्जियों में मैदा और कॉर्नफ्लोर भी डालकर ठीक से मिला लें। 
  • अगर जरूरत पड़े, तो थोड़ा पानी मिला लें। 
  • इस मिश्रण से बराबर-बराबर आकार की गोलियां बनाएं।
  • कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा होने तक सभी गोलियों को तलें। 
  • अब थोड़ा तेल गरम करके उसमें बारीक कटे अदरक, लहसुन और प्याज को भूनें और फिर उसमें पानी डालकर ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, अजिनोमोटो और हरा धनिया डालें। 
  • इसे गाढ़ा करने के लिए कॉर्नफ्लोर डालें। थोड़ा खौलने पर इसमें गोलियां डालकर उतार लें। 
  • वेजीटेबल मंचूरियन तैयार है। 
  • इसे गरमागरम परोसें।